छत्तीसगढ़ में नदी में डूबे 8 लोग: 1 ने तैर कर बचाई जान, बाकियों की तलाश में जुटी SDRF की टीम… रेस्क्यू ऑपेरशन जारी

नाव पलटने से 8 ग्रामीण नदी में डूब गए। जिनमें से एक ग्रामीण किसी तरह तैर कर बाहर आ गया।

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में बारिश के मौसम में लगातार नदियों में हादसे हो रहे है। ऐसा ही मामला बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में इंद्रावती नदी में एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें 8 लोग नदी में डूब गए है। मिली जानकारी के अनुसार, बारसूर बाजार से घर लौट रहे ग्रामीणों की नाव इंद्रावती नदी में पलट गई। नाव पलटने से 8 ग्रामीण नदी में डूब गए। जिनमें से एक ग्रामीण किसी तरह तैर कर बाहर आ गया। वहीं अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना बारसूर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के कोडनार घाट यह घटना आज दोपहर घटी। खबर लिखे जाने तक बाकियों के रेस्क्यू के बारें में कोई जानकारी नहीं है।

छोटी नाव में 8 लोग थे सवार
मिली जानकारी के अनुसार, कोडनार गांव के रहने वाले 8 ग्रामीण आज बारसूर बाजार गए थे। वहां से वह वापस लौट रहे थे। वापसी में इंद्रावती नदी पार करने के लिए मुचनार– इंद्रावती घाट पर सभी ग्रामीण एक लकड़ी के छोटी सी नाव में सवार हुए। इंद्रावती नदी में बारिश के चलते तेज बाढ़ आई हुई है। छोटी सी नाव आठ लोगों के भार को नहीं झेल पाई और नदी में पलट गई। जिसमें किसी तरह एक ग्रामीण तैर कर बाहर आ गया और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और नदी में डूबे ग्रामीणों की तलाश की जा रही है।

महिलाऐं भी थी शामिल
बताया जा रहा है डूबे हुए ग्रामीणों में बच्चे एवं महिलाएं भी थे। सभी ग्रामीण कोडनार गांव के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार नदी में सात लोगों के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस के जवानों के साथ SDRF के जवानों व गोताखोरों को ग्रामीणों के रेस्क्यू में भेजा गया है। गोताखोरों के साथ ग्रामीण भी नदी में डूबे लोगों की तलाश कर रही हैं। अभी तक किसी का कोई पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...