महाशिवरात्रि के अवसर पर विधायक देवेंद्र ने पत्नी संग महादेव की आराधना कर महामृत्युंजय का किए जाप… शहरवासियों के सुख शांति और समृद्धि की कामना… भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए MLA

भिलाई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में विभिन्न आयोजन हुए। पूरा शहर हर हर महादेव के जयकारें से गुंज उठा। इस पावर अवसर पर शहर के शिवालयों में विभिन्न आयोजन हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव अपनी धर्मपत्नी के साथ शिवालय में पहुंचकर देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना की। फूल बेल पत्ती, जल, दूध,गंगाजल आदि अर्पित किए। विधि विधानसभा के साथ पूजन किया और शहर वासियों के सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

हुडको से लेकर सेक्टर एरिया सहित खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर पूजन अर्चन किए। खुर्सीपार में भव्य कलश यात्रा और बाबा भोलेनाथ की पालकी निकाली गई। इस आयोजन में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शामिल हुए और महामृत्युंजय का जाप किया।

सर्वप्रथम सुबह वे हुडको शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर पूजा समिति द्वारा श्री मंदिर में महाआरती और महामत्युंजय जाप का आयोजन किया गया। विधायक देवेंद्र यादव सहित सैंकड़ों की संंख्या में शामिल बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना की। विधायक देवेंद्र यादव ने शिवलिंग पर दूध,दही, बेल पत्ती, धतूरा, श्री फल 151 बार महामृत्यंजल का जाप कर पूजा अर्चना की और देवों के देव महादेव से शहरवासियों के सुखशांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद वार्ड की माताओं और बहनों ने कलश यात्रा निकाली। साथ ही बाबा भोलेनाथ की पालकी निकाली गई। विधायक देवेंद्र यादव पालकी अपने कांधे में उठाकर वार्ड भ्रमण किया। इसके बाद सभी भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया गया।

गोडवाना समाज बूढ़ादेव देवालय खुर्सीपार भिलाई नगर के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बूढ़ादेव भगवान की पूजाअर्चना और महाआरती की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए। विधायक देवेंद्र समाज के लोगों के साथ भगवान बूढ़ा देव की विधि विधान से पूजा अर्चना की और सब को महाशिवरात्रि पर्व की शुभाकामनाएं दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग