वैशालीनगर विधानसभा में राकेश पांडेय का सप्ताहभर में दूसरा बड़ा इवेंट: 21 को BIG Health Camp, AIIMS के एक्सपर्ट्स डॉक्टर देंगे अपनी सेवा

भिलाई। आज इंडियन कॉफ़ी हाउस सुपेला में 21 अगस्त दिन रविवार को शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर में होने वाले एकदिवसीय विशाल चिकित्सा शिविर के परिपेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय के द्वारा पत्रकार वार्ता की गयी। इस अवसर पर राकेश पांडेय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की जो यह एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा वह काफी विशाल रूप में किया जा रहा है।

पहली बार ऐसा हो रहा है कि एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर इस विशाल शिविर में अपनी सेवा देंगे इस चिकित्सा शिविर में एम्स के डॉक्टरों के अलावा जिले के विशेषज्ञ डॉक्टरो से भी उनकी सेवा के रूप में सहयोग मांगा गया है। राकेश पांडेय ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इसके अलावा स्वयंसेवी संगठन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी सहयोग मांगा गया है। पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए राकेश पांडेय ने कहा कि यह शिविर का कार्यक्रम वैशाली नगर में इसलिए रखा गया है क्योंकि श्रमिको की एक बहुत बड़ी आबादी इस क्षेत्र में निवास करती है जो अपनी बीमारियों को लेकर सुविधाओं के अभाव में एम्स जैसे बड़े हॉस्पिटल में इलाज से वंचित हो जाती है। उनकी इन्ही तकलीफों को देखते हुए हमने निर्णय लिया है कि इस विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन वैशाली नगर में किया जाएगा।

इस अवसर पर राकेश पांडेय ने चिकित्सा शिविर में आने वाले जनमानस हेतु रजिस्ट्रेशन नंबर भी जारी की तथा उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप सभी लोग भी अपने परिचितों में किसी को स्वास्थ्य को लेकर तकलीफ हो तो उन्हें भी इस शिविर का लाभ उठाने को कहे।आज आयोजित प्रेसवार्ता में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय के साथ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक डॉ रतन तिवारी जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी जिला उपाध्यक्ष दुर्ग संतोष सोनी कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव आई टी सेल संयोजक संतोष सिंह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा उपस्थित थे।चिकित्सा शिविर रजिस्ट्रेशन एवं संपर्क हेतु दूरभाष- 07882210197,9340725554,9770922223,7000490740,7999790959

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...