एकतरफा प्यार, लड़की ने शादी करने से किया इंकार… भिलाई में प्राइवेट कॉलेज के अस्सिटेंट प्रोफेसर ने की आत्महत्या, कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश… सुसाइड नोट भी बरामद, “लड़की का दूसरे लड़के से अफेयर…” का जिक्र

भिलाई। भिलाई में एक निजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने सुसाइड कर लिया है। दरहसल मृतक मनीष शर्मा ने बीती रात अपने घर में फांसी के फंदे में लटक कर जान दे दी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें एक लड़की का जिक्र है, मृतक किसी लड़की लड़की से प्यार करता था, परन्तु लड़की का किसी और लड़के से अफेयर था। इसके बाद भी मृतक उस लड़की से शादी करना चाहता था। उसने जब लड़की को प्रोपोज़ किया तो लड़की ने उसे मना कर दिया। तब अस्सिटेंट प्रोफेसर हताश होकर मौत को गले लगा लिया। ये मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। मृतक रूंगटा कॉलेज में कार्यत था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय मनीष शर्मा रुंगटा आर 1 कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्त था। वो वहां पिछले एक डेढ़ साल से कंप्यूटर पढ़ाता था। उसके पिता पंडित धनेश शर्मा आरटीओ दुर्ग में एजेंट हैं और पुजारी का काम भी करते हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मनीष रुंगटा की ही किसी लड़की को चाहता था। वो उससे शादी करना चाहता था। कुछ दिन पहले उसे पता चला कि उस लड़की के किसी और के भी साथ प्रेम संबंध हैं। इसके बाद उसने लड़की को समझाया और बोला की वो सब छोड़ दे और उससे शादी कर ले वो उसे हर हाल में एक्सेप्ट करना चाहता है। इसके बाद भी लड़की ने उससे शादी करने से मना कर दिया। शनिवार को मनीष जब घर पहुंचा तो काफी गुमसुम सा था। उसने रात में ढंग से खाना भी नहीं खाया और अपने कमरे में सोने चला गया।

घरवालों की माने तो मनीष रात 2 बजे तक जगता रहा। वो अक्सर देर रात तक पढ़ाई करने के लिए जगता था। घरवालों ने सोचा कि वो पढ़ाई कर रहा है। सुबह 6 बजे जब उसके चाचा मॉर्निंग वाक के लिए निकले तो मनीष के कमरे की लाइट जल रही थी। उन्होंने उसे आवाज दी तो कोई रिप्लाई नहीं आया। चाचा जब मॉर्निंग वाक से 7 बजे वापस आए तो फिर आवाज लगाए। जब मनीष नहीं बोला तो वो उसके कमरे उसे देखने पहुंचे तो देखा कि वो फंदे से झूल रहा था। इसके बाद उन्होंने परिवार के बाकी लोगों को जगाया और पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक के पिता पंडित धनेश शर्मा रामनगर शकुंतला विद्यालय के पास रहते हैं। उनका परिवार सामहूिक परिवार है। उसमें धनेश शर्मा के भाई और उनका परिवार भी रहता है। धनेश शर्मा की तीन संताने हैं, जिसमें दो बेटी और मनीष एकलौता बेटा था। घरवाले उसे काफी लाड प्यार से पाले थे। उसकी शादी भी करना चाहते थे, लेकिन मनीष हर बार किसी ना किसी बहाने से रिश्तों को ठुकरा देता था।

DB डिजिटल में छपी खबर के अनुसार- मनीष के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। वैशाली नगर पुलिस उसे छिपा रही है। पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसमें मनीष ने लड़की का नाम लिखते हुए लिखा है कि “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। मुझे पता है कि तुम्हारा दूसरों के साथ भी अवैध संबंध है, लेकिन फिर भी मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।” इस लेटर के जरिए पुलिस अब उस लड़की तक पहुंचेगी और उससे मनीष और उसके संबंध को लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस मनीष का फोन और कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह फेक वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी...

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने इसी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अरुण...

सेक्टर -7 से गुजरी विजय बघेल की आशीर्वाद यात्रा:...

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता जी के नेतृत्व में बीएसपी वर्कर्स यूनियन एवं सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सेक्टर 7 सड़क 15 एवं...

चरणदास महंत के बयान पर डिप्टी CM विजय शर्मा...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान...

कल पूर्व CM भूपेश बघेल का दुर्ग दौरा: भिलाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। वहीं अब तीसरे चरण के चुनाव होने वाला है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री...

ट्रेंडिंग