अशोका बिरयानी में दो कर्मचारियों के मौत का मामला: मुख्य आरोपी और होटल के मालिक को पुलिस ने किया अरेस्ट… गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज; पहले से दो आरोपी जेल में है बंद

रायपुर। रायपुर के लाभांडी स्थिति अशोका बिरयानी में 18 अप्रैल गुरुवार को दो कर्मचारियों के मौत के मामले में पुलिस होटल के संचालक और मुख्य आरोपी कृष्णकांत तिवारी को शनिवार को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विवरण- थाना तेलीबांधा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक गुरुवार को होटल अशोका बिरयानी में घटित घटना में थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 291/24 धारा 304,34 भादवि. के मुख्य आरोपी एवं होटल के संचालक कृष्णकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया है और प्रकरण के दो अन्य आरोपी रोमिना मण्डल और रोहित चंद्र जो वर्तमान में जेल में निरूद्ध है जिनके रिहा होने पर प्रकरण में गिरफ्तार किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार होटल में दो कर्मचारियों की मौत के बाद कृष्णकांत तिवारी और होटल प्रबंधन के 4 लोगो के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...