एक पेड़ मां के नाम: सीएम साय ने मां के सम्मान में रुद्राक्ष का पौधा रोपा, बोले – एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत लगाए जा रहे पौधे जननी और जन्मभूमि के रिश्ते को नई पहचान देंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी जन्मभूमि बगिया में अपनी माताजी के सम्मान में पौधरोपण किया। उन्होंने शासकीय हाईस्कूल बगिया परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि इस अभियान अंतर्गत लगे पौधे जननी और जन्मभूमि के रिश्ते को एक नई पहचान देंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होने यहां पहुंचे थे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने भी रुद्राक्ष का पौधा लगाया। वहीं प्रदेश के वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने आंवले का पौधा लगाया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मां के साथ रिश्ता अनमोल होता है। जिस प्रकार मां हमे जीवन देती है, हमारा पालन पोषण करती है, वैसे ही प्रकृति भी हमारे लिए जीवनदायिनी है। इसकी सुरक्षा और संवर्धन हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस मुहिम से हम सभी को जुड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान जरूर देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पेड़ लगाने आग्रह किया। साथ ही सभी से पौधों का संरक्षण हेतु संकल्प लेने कहा।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस मानसून में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें। अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव गोमती साय, विधायक आरंग गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास योजना के लिए...

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास की लॉटरी 3 जुलाई को होने वाली है। नगर पालिक निगम भिलाई में 3 जुलाई 2025 को...

पूर्व CM के बेटे अमित जोगी समेत 1173 गिरफ्तार…...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरहसल पेंड्रा में JCCJ अध्यक्ष अमित जोगी समेत उनके...

राष्ट्रीय रैंकिंग में रुंगटा कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज़ एंड...

भिलाई। भिलाई के रुंगटा कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज़ एंड रिसर्च ने एक बार फिर डेंटल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता और नेतृत्व सिद्ध...

देश के 50 सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट टेक्निकल शिक्षा संस्थानों में...

भिलाई। मध्य छत्तीसगढ़ के सबसे पसंदीदा कॉलेजों में से एक रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज इस साल से रूंगटा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में तब्दील हो गया...