CG में ग्रामीणों की अनोखी मांग: शराब दुकान खुलवा दीजिए साहब, नहीं तो करेंगे चक्काजाम… दुकान खुलते ही गांव में रौनक आ जाएगी… अजब-गजब मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग

शराब दुकान खुलवा दीजिए साहब, नहीं तो करेंगे चक्काजाम

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अजब गजब मामला सामने आया है। जिले के करहीभदर के ग्रामीण अनोखी मांग लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे। इनका कहना था कि, साहब गांव में शराब दुकान खुलवा दीजिए, नहीं तो हम चक्काजाम कर देंगे। शराब दुकान खुल जाने से गांव में रौनक बढ़ जाएगी। अभी अवैध शराब बेची जा रही है, जिसकी खपत लगातार बढ़ रही है।

गांव के सरपंच लीलाराम डडसेना के नेतृत्व में ग्रामीण पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले शराब दुकान को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से गांव की रौनक चली गई है। व्यापार भी कम हो गया है। बाजार में भीड़ नहीं रहती है। सरपंच ने बताया कि हम चार बिंदुओं को लेकर प्रशासन के पास पहुंचे हुए हैं और हम काफी लंबे समय से यह मांग करते आ रहे हैं।

सरपंच ने बताया कि हम गांव को उप तहसील बनाने की मांग कर रहे हैं। इस गांव से बालोद लगभग 15 किलोमीटर और लगभग 12 किलोमीटर गुरुर मुख्यालय पड़ता है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और इस गांव की आबादी काफी ज्यादा है।

सरपंच ने कहा कि आसपास के लगभग दर्जन भर गांव के लोग बाजार जैसी चीजों के लिए इस गांव पर निर्भर रहते हैं, यदि यहां पर तहसील बनाया जाएगा तो करहीभदर सहित पास के लोगों की परेशानी कम होगी। गांव के लोगों ने प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि 5 दिन में हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो हम चक्काजाम कर देंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...

पुराने वीडियो पर MLA अजय चंद्राकर का एक्शन :...

धमतरी। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर से जुड़े पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 का बताकर सोशल मीडिया पर...

महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा...

दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...