छत्तीसगढ़ में पटवारियों के लिए अच्छी खबर: हड़ताल अवधि को अर्जित, सेमी पेड लीव में एडजस्ट करने का आदेश जारी

  • 31 दिनों तक हड़ताल पर बैठे थे प्रदेश के सभी पटवारी
  • प्रदेश में धप पड़े थे [पटवारी से संबधित सभी काम
  • ESMA लगने के बाद वापस काम पर लौटे थे सभी पटवारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पटवारियों के हड़ताल अवधि को उनके अर्जित, अर्द्धवैतनिक अवकाश में समायोजित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार उनका पूरा सैलरी नहीं कटेगा और उन्हें उस अवधि का आधा वेतन दिया जाएगा। हड़ताल के दौरान पटवारी से संबधित सभी काम-काज धप पड़े हुए थे।

आपको बता दें, सभी पटवारी ESMA एक्ट और सरकार से बातचीत के बाद वापस काम पर लौटे थे। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के राजस्व पटवारियों के 15 मई से 15 जून 2023, कुल 31 दिवस तक की हड़ताल अवधि को संबंधित हल्का पटवारी के अर्जित अवकाश, अर्द्धवैतनिक अवकाश के रूप में समायोजन करने की अनुमति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद 1 साल...

दुर्ग। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी...

सरगुजा: खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची, मंत्री राजेश...

अम्बिकापुर/दरिमा। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली एक नवजात बच्ची के मामले को राज्य के पर्यटन एवं...

बस्तर में सनसनी: गड़े धन के लालच में 12...

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत से अंधविश्वास और खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां गड़े धन के लालच...

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...