दुर्ग में धान घोटाले का खुलासा : 68 समितियों से ढाई करोड़ का धान गायब, 4 दिन में हिसाब नहीं देने पर होगी FIR

दुर्ग। जिले की सहकारी समितियों में धान भंडारण और परिवहन व्यवस्था में बड़ी अनियमितता सामने आई है। भौतिक सत्यापन के दौरान 68 समितियों में रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच 27,900 क्विंटल धान का अंतर पाया गया है। इस गड़बड़ी की अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संबंधित समिति प्रभारियों को चार दिन के भीतर धान अथवा उसकी राशि जमा करने का अंतिम अवसर दिया है। निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जांच में सबसे बड़ी गड़बड़ी धमधा सहकारी समिति में सामने आई, जहां 4,646 क्विंटल धान की कमी दर्ज की गई। इसके अलावा जामगांव आर समिति में भी गंभीर अनियमितताएं मिलने पर संबंधित प्रभारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

प्रशासनिक जांच के अनुसार धान उठाव, परिवहन और भंडारण प्रक्रिया में लापरवाही तथा रिकॉर्ड संधारण में भारी गड़बड़ी के कारण यह अंतर सामने आया है। कई समितियों में दस्तावेजों और वास्तविक स्टॉक का मिलान नहीं हो सका। हालांकि, ननकट्टी समिति के प्रभारी ने कमी की राशि जमा कर दी है, जिससे प्रशासन ने अन्य प्रभारियों को भी जल्द स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि सरकारी धान की सुरक्षा और जवाबदेही से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले की सहकारी समितियों में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य समितियों के रिकॉर्ड की भी गहन जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...