मां-बेटी की दर्दनाक मौत: कार पर पलटा कांक्रीट मिक्सर ट्रक… अंदर ही कुचल गईं मां-बेटी… 4 क्रेन, 1 JCB से निकाली जा सकीं लाशें

कार पर पलटा कांक्रीट मिक्सर ट्रक, अंदर ही कुचल गईं मां-बेटी

बेंगलुरू। यहां एक कांक्रीट मिक्सर ट्रक के संतुलन बिगड़ने और फिर उसके एक कार पर पलट जाने से 46 वर्षीय महिला और उनकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कांक्रीट मिक्सर ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। महिला गायत्री अपनी बेटी समता (15) को स्कूल छोड़ने गई थी। उसी समय दूसरी तरफ से आ रहा एक कांक्रीट मिक्सर ट्रक नियंत्रण खो बैठा और उनकी कार के ऊपर पलट गया। यह घटना बुधवार को बन्नेरघट्टा रोड, बेंगलुरु ग्रामीण के पास कागलीपुरा क्रॉस पर हुई।

कांक्रीट मिक्सर वाहन कथित तौर पर तेज गति से चल रहा था, जिससे दुर्घटना हुई। काफी देर तक कार के अंदर फंसे शवों को चार क्रेन और एक जेसीबी की मदद से निकाला जा सका।

मृतक गायत्री कुमार तरालू निवासी सुनील कुमार की पत्नी थीं। कपल 20 साल से बेंगलुरु में रह रहा था। जैसे ही अपनी पत्नी और बेटी की मौत की खबर सुनील कुमार को पता चली, वे बदहवास होकर घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फरार ट्रक डाइवर की तलाश कर रही है। गायत्री के पति सुनील कुमार ने बन्नेरघट्टा पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उन्हें ब्लूलिंक सॉफ्टवेयर से सुबह 7.49 बजे एक इमरजेंसी अलर्ट मिला, जो उनके वाहन में लगे एक ऑटो-क्रैश नोटिफिकेशन से आया था। सुनील कुमार स्टूडेंट काउंसलर और एनिमल एक्टिविस्ट हैं। उनके मुताबिक मां-बेटी सुबह करीब 7.25 बजे घर से निकले थे।

पुलिस के मुताबिक, शेयर की गई लोकेशन की मदद से सुनील सुबह 8 बजे मौके पर पहुंचे। सुनील ने पुलिस को दिए बयान में कहा, “मैंने देखा कि ट्रक बाईं ओर गिरा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल मेरी पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।” हादसे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। नेटिज़ेंस ने अधिकारियों से सड़क की स्थिति और भारी वाहनों के घूमने के तरीके पर सवाल उठाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...