कुम्हारी में लगातार दूसरे दिन दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर ने बाप-बेटी को कुचला… मौके पर दोनों की मौत, एक बेटी घायल… कल यही एक महिला की गई थी जान

भिलाई। दुर्ग-भिलाई में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। कुम्हारी थाना अंतर्गत लगातार दूसरे दिन बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे में ट्रेलर ने बाइक सवार पिता और दो बेटी को ट्रेलर ने अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में पिता और बेटी की मौके पर मौत हो गई। वहीं छोटी बेटी का हाथ फैक्चर हो गया। दोनों के शव और घायल को सुपेला के सरकारी अस्पताल लाया गया है। पुलिस ट्रेलर को जब्त कर चालक तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मूंद गांव डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव निवासी कन्हैया सतनामी उम्र 35 साल अपनी बेटी मोनिका उम्र 11साल और छाया उम्र 10साल को मोटरसाइकिल में अपनी नानी के घर अकोला ले जा रहे थे। तभी रास्ते में डीएमसी कुम्हारी चौक के पास तेज रफ्तार एक टेलर ने अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में कन्हैया और उसकी बेटी मोनिका और छाया अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग तत्काल मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक पिता और बेटी की मौत हो चुकी थी। पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक के तलाश में है। आपको बता दें, बुधवार को भी कुम्हारी में एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। एक भारी वाहन ने महिला को अपने चपेट में ले लिया था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पूर्णिमा बाई, पति जलाराम, उम्र 34 साल, निवासी बलौदाबाजार के रूप में हुई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...