राज्य स्तरीय युवा महोत्सव: भरतनाट्यम में पलक उपाध्याय ने जीता प्रथम पुरस्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जे ई रोड रायपुर में अयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 में पलक उपाध्याय ने भरतनाट्यम में 15 से 40 वर्ष वर्ग आयु में भाग लिया।

जिस्मे पलक उपाध्याय को प्रथम पुरस्कार मिला। पलक भरतनाट्यम की ट्रेनिंग डॉ. राखी रॉय से ले रही है। राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का आयोजन 28 जनवरी से 30 जनवरी के बीच हुआ था।

Exit mobile version