भिलाई के हृदय स्थल सिविक सेंटर की लौट रही रौनक: अर्जुन रथ पार्क के सौंदरीकरण के बाद अब पार्किंग बनकर तैयार… जाम से मिलेगा निजाद; जानिए कब होगा लोकार्पण?

  • 1 करोड़ 38 लाख की लागत से पार्किंग तैयार
  • रात में हाई मास्क लाइट से होगा रौशन
  • भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव ने की पहल

भिलाई। भिलाई शहर के ह्रदय स्थल सिविक सेंटर का स्वरूप बेहतर हो रहा है। सिविक सेंटर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण, कायाकल्प किया जा रहा है। पहले फेस में अर्जुन रथ पार्क का सौदर्यीकरण किया गया। इसके बाद अब सर्व सुविधा युक्त पार्किंग का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। जहाँ रात में पहले अंधेरा रहता था। अब वहाँ पर हाई मास्क लाइट लगाया जा चुका है। रात में अब यहाँ चारो और रौशनी होगी। सीमेंटीकरण और पेवर ब्लाक युक्त पार्किंग बनाया गया है। जहाँ वाहन खड़े किए जाएंगे। इस पार्किंग की क्षमता 200 से अधिक वाहन खड़े होने की है। जहाँ सीमेंटीकरण होने की वजह से बारिश में खीचड़ भी नहीं होग। पार्किंग का जल्द लोकार्पण किया जाएगा।

व्यापारियों और यहां आने वालों के लिए भी अच्छी बात ये है की आने वाले समय में यहां दुकानों के सामने कोई भी कार पार्किंग नहीं करेगा। अभी पार्किंग नहीं होने की वजह से लोग कहीं भी वहां खड़ी कर देते थे। जिससे जाम जी भी स्थिति निर्मित होती है। सिविक सेंटर की खूबसूरती और रौनकता को फिर से लाने के लिए व्यापारियों ने भिलाई नगर विधायक यादव का आभार व्यक्त किया है। भिलाई नगर विधायक यादव की पहल से कायाकल्प करके सविक सेंटर का पुराना वैभव रौनकता को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जब महापौर थे तब उन्होंने अपनी निधि से इस पूरे क्षेत्र का विकास कार्य करने के लिए स्वीकृति दी थी। जिसके सहयोग से आज सिविक सेंटर का सौंदर्यीकरण काम चल रहा है। विकास कार्य के प्रथम चरण में सिविक सेंटर में स्थित अर्जुन रथ का सौंदर्यीकरण कर पूरा तरह से नया रंग रूप दिया गया। जहाँ दरारे है,उसे भी सुधार कर नया जैसे बनाया गया है। आसपास पूरी तरह से साफ-सफाई कर एक भव्य और सुंदर गार्डन का निर्माण किया गया। चारो ओर रंग बिरंगी लाइटों से भी सजाया गया है।