दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के सबसे बड़े टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामनेट RBCC कप का समापन: फाइनल में पाटन की कुंबली इलेवन ने भोपाल की साई इलेवन को हराया… चीफ गेस्ट MP विजय बघेल ने प्रदान किया ट्रॉफी

रिसाली, भिलाई। रिसाली में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट RBCC (रावनभाठा क्रिकेट क्लब रिसाली) कप का आयोजन हुआ। जिसका 25 दिसंबर को फाइनल मुकाबला खेला गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 21 दिसंबर को हुआ था। जिसमें कुल 12 टीम ने हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यों की टीम ने भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। भोपाल, ओड़िशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की टीमों ने इस टूर्नामेंट में अपने खेल का प्रदर्शन दिखाया।

फाइनल मैच में दुर्ग के लोकसभा संसद विजय बघेल बतौर मुख्या अथिति शामिल हुए। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच भोपाल की साई इलेवन और पाटन की कुंबली इलेवन के मध्य हुआ। जिसमें पाटन की कुंबली इलेवन ने भोपाल की साई इलेवन को हराया। विजेता टीम को दो लाख का इनाम और उपविजेता टीम को एक लाख का नगद इनाम प्राप्त हुआ। संसद विजय बघेल ने विजेता टीम को ट्रॉफी और इनाम अपने हाथों से प्रदान किया।

इस टूर्नामेंट का आयोजन RBCC (रावनभाठा क्रिकेट क्लब रिसाली) के द्वारा किया गया था। जिसके संरक्षकगण – पप्पू चंद्राकर, सोनू राम सिंह, मुन्ना पाण्डेय, अमृत देवांगन, पूरेन्द्र साहू, मनीष यादव और संयोजक -राज सिंह बल्लू शर्मा हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...