घूसखोर पटवारी पर गिरी गाज: 5 हजार रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ पटवारी, वीडियो वायरल होने के बाद SDM ने किया सस्पेंड, देखिए VIDEO

जांजगीर। घूस लेते केमरे में कैद हुए पटवारी पर गाज गिरी है। पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। पामगढ़ के एक पटवारी का किसान से काम के एवज में रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो की शिकायत जैसे ही पामगढ़ एसडीएम को मिली तो तत्काल प्रभाव से पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित पटवारी का नाम देवेंद्र साहू है।

देवेंद्र साहू पामगढ़ तहसील के कोड़ाभाट के भुईगांव में पदस्थ थे। पटवारी को पामगढ़ मुख्यालय के कानूनगो शाखा में अटैच किया गया है। वहीं भुईगांव कोड़ाभाट के लिए रविकांत साहू को निर्देशित किया गया है। जानकारी के मुताबिक एक किसान अपने जमीन संबंधी कार्य के लिए जब पटवारी के पास पहुंचा तो उन्होंने रूपए की मांग की।

बिना पैसे के पटवारी काम करने को तैयार नहीं था, लिहाजा पटवारी को पैसा देना पड़ा, मगर पटवारी को पता नही था कि रूपए देते हुए किसान ने चुपके से उनका वीडियो भी मोबाइल से बना रहा। जब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो पटवारी के कारनामे सामने आ गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...