दिल दहला देने वाली घटना: मां ने अपने छह बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंका, सभी की मौत, फिर खुद ने भी की सुसाइड की कोशिश, जानिए महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां मां ने अपने 6 नाबालिग बच्चों को कुएं में फेंक कर मार डाला. बताया जा रहा है कि महिला ने घरेलू विवाद के चलते यह खौफनाक कदम उठाया. मामला मुंबई से 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव का है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों में पांच लड़कियां शामिल हैं. दरअसल, महिला के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने अपने ही बच्चों को कुएं में फेंक दिया और फिर खुद भी सुसाइड की कोशिश की. हालांकि इस घटना में महिला बाल-बाल बच गई, लेकिन उसके 6 बच्चों की मौत हो गई.

मृतक बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच थी. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है. मामले की जांच जारी है. स्थानीय विधायक भरत गोगावले ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना की जानकारी ली. उन्होंने पुलिस को इस मामले में सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.


खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...