बड़ी खबर: 15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल होंगे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, 2 जून को लेंगे सदस्यता, हाल ही में छोड़ी थी कांग्रेस

नई दिल्ली। हार्दिक पटेल दो जून को भाजपा में शामिल होंगे। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। 11 जुलाई 2020 को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। हालांकि 2022 आते-आते उनका पार्टी से मोहभंग हो गया और इस्तीफा दे दिया। बीजेपी से जुड़े सूत्रों के बाद हार्दिक पटेल ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। हार्दिक के साथ ही 15,000 कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल होंगे।

हार्दिक पटेल कांग्रेस पार्टी से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। अब गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 से पहले वह बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके आम आदमी पार्टी में जाने के कयास भी लगाए जा रहे थे।

कांग्रेस पर जमकर साधा था निशाना
हार्दिक पटेल को कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार दिया हुआ था। लेकिन हार्दिक इससे खुश नहीं थे। हार्दिक का कहना था कि उनको फैसले लेने की स्वतंत्रता और अधिकार नहीं हैं। इससे नाराज होकर 18 मई 2022 को हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस छोड़ते हुए हार्दिक पटेल ने पार्टी पर निशाना भी साधा था। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा था। इसके साथ-साथ लिखा था कि अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर हो, नागरिकता कानून-एनआरसी का मुद्दा हो, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या जीएसटी लागू करने का फैसला, देश लंबे समय से इनका समाधान चाहता था, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसमें सिर्फ बाधा बनने का काम करती रही।

हालांकि, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठोकर ने कहा कि हार्दिक ने पार्टी इसलिए छोड़ी क्योंकि उनको डर था कि राजद्रोह के मामले में उनको जेल जाना पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...