दुर्ग-भिलाई में भाजपा में प्रवेश करने वालों ने बनाया रिकॉर्ड: सांसद विजय बघेल को जिताने के संकल्प के साथ 1375 लोगों ने ली सदस्यता… कांग्रेस और जोहार छत्तीसगढ़ को भी लगा झटका

भिलाई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज भाजपा प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे दुर्ग के सांसद विजय बघेल एवं अध्यक्षता भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा द्वारा किया गया। पार्षद जलंधर सिंह, राम दुलार, सुभाष साव, मँगवेंदर सिंह मंगल, शिवा यादव सहित 1200 लोगो ने किया भाजपा प्रवेश किया। भाजपा प्रवेश का नेता करने वाले कार्यकर्ताओं पर एक अलग उत्साह देखने को मिला भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद एवं अबकी बार 400 पार के नारे लगाते रहे। सभी का भाजपा का गमछा पहनकर स्वागत किया गया। भाजपा के आला नेताओं ने कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। दुर्ग के सांसद प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार का संकल्प लेकर भाजपा के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में प्राणप्रण से जुट जायें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केन्द्र में भाजपा की सरकार पुनः स्थापित करनी हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जन-जन तक पहुँचा है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने तीन महीने के कार्यकाल में जनता से किये वादों व मोदी की गारंटी को पूर्ण रूप देने बड़ा काम किया है। भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्येक घर में पहुंचे,एक-एक व्यक्ति से जीवंत संपर्क करें। यह अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने देवतुल्य कार्यकर्ता परिश्रम कर रहे हैं। जनता जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा के साथ कि। मुख्य रूप सेजिला महामंत्री प्रेमलाल साहू विजेंद्र सिंह विनोद विनोद सिंह, संतोष मौर्य, विजय जायसवाल राहुल परिहार,कन्हैया सोनी, उपस्थित थे उपयुक्त जानकारी मीडिया सह प्रभारी रंजीत सिंह ठाकुर द्वारा दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खरोरा हत्याकांड : बॉयफ्रेंड निकला हत्यारा, दूसरे से अफेयर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में खरोरा में हफ्तेभर पहले गायब हुई 10वीं पढ़ने वाली नाबालिग की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।...

दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान की नदी...

दुर्ग। दुर्ग के रहने वाले एयर फोर्स जवान प्रिंसराज यादव की गुरुवार को नैनीताल में कलसा नदी में डूबने से मौत हो गई। दो...

मुख्यमंत्री साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्कैनिंग के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा...

CG – एक्शन में ACB: दुर्ग, रायपुर से 3...

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के तहत 3 जुलाई 2025 को ACB ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर...