राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के होली मिलन समारोह में शामिल हुए दुर्ग-भिलाई के लोग…होली गीत पर महिलाओं संग सरोज ने किया डांस; Photos में देखिए सेलिब्रेशन

भिलाई। भिलाई में आज होली का सेलब्रेशन होली के पहले ही देखने को मिला। रंगोत्सव के पर्व होली पावन पर्व पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के द्वारा दुर्ग बायपास रोड में स्थित होटल चौहान इंपीरियल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता गण ,चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी, बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारी, सिख समाज, देवांगन समाज, साहू समाज, कुर्मी समाज, महाराष्ट्रीयन समाज, सिंधी समाज, भोजपुरी समाज,जैन समाज,महेश्वरि समाज,ब्राम्हण समाज, शिक्षा, चिकित्सा एवं उधोगजगत से सम्बंधित प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेता बुद्धिजीवी वर्ग समाज प्रमुखों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए फूलों की होली की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि, “रंगोत्सव का यह पर्व प्रतिवर्ष जीवन में तो आता है पर यह हर बार एक नई उम्मीद, एक नई उमंग और एक नई कलेवर के साथ होता है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है”।

सरोज पांडेय ने कहा कि, “इस बार होली का पर्व 8 मार्च को मनाया जा रहा है। होली के रंग लोगों के बीच की नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता का भाव भरते हैं। इसमें लाल रंग प्रेम का प्रतीक माना जाता है जबकि हरा रंग समृद्धि शीतलता सुकून और सकारात्मकता का रंग है इसी प्रकार सभी रंग जीवन में किसी ना किसी प्रकार से मायने रखते हैं मै आप सभी को होली के पावन पर्व की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं देती हूं”।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...