राजधानी में पेट्रोल संकट, कई पेट्रोल पंपों पर सप्लाई ठप, लोग परेशान

रायपुर। राजधानी में पेट्रोल संकट गहराता नजर आ रहा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की सप्लाई बंद हो गई है, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर वाहन चालक बिना पेट्रोल भरवाए ही वापस लौटने को मजबूर हैं।

जानकारी के मुताबिक डिपो से समय पर पेट्रोल की सप्लाई नहीं पहुंचने के कारण कई पेट्रोल पंपों में स्टॉक खत्म हो गया है। इसका असर सीधे आम जनता पर पड़ रहा है। शहर के जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध है, वहां लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

सुबह से ही लोग पेट्रोल की तलाश में एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आए। ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हालांकि अब तक प्रशासन या तेल कंपनियों की ओर से स्थिति सामान्य होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं लोगों में आशंका बनी हुई है कि अगर जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है।

Exit mobile version