राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की पहल: हरियाली के लिए जल परिसर से बांटे जाएंगे पौधे…इन नंबरों पर करिए संपर्क

भिलाई। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस में पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पूरे विश्व मे मनाया जाता है। मानवजाति के अस्तित्व के लिए पर्यावरण कितना महत्वपूर्ण है। इसे स्वच्छ रखना और प्रदूषण से बचाये रखना कितना आवश्यक है। यह हम सभी जानते है। आने वाली पीढ़ियों को एक हरी भरी प्रकृति प्रदान करना हम सबका कर्तव्य ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। इस दिन पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं तथा लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। धरती के श्रृंगार को पूर्ण करने के लिए इस दिन पूरे विश्व मे पौधे लगाए जाते हैं जिससे भविष्य में हमारी धरा स्वस्थ और सुंदर रहे। आप सभी से निवेदन है कि यदि आप 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर किसी भी आम जन को अपने निवास, सार्वजनिक स्थान, बगीचे, गार्डन में वृक्षा रोपण हेतु पौधा की आवश्यकता हो तो कार्यालय संसद सदस्य राज्यसभा जल परिसर, दुर्ग से प्राप्त कर सकते है।
पौधो का प्रकार निम्नानुसार है
– 1 नीम ,
2 कचनार ,
3 गुलमोहर ,
4 पीपल
5 आवला ,
6 कटहल ,
7 शिवबबुल

इसके आलावा भी यदि आमजनों को किसी भी प्रकार का पौधा चाहिए होगा तो कृपया जानकारी दें, उनको उपलब्ध कराया जायेगा।
सम्पर्क सूत्र – दीपक नायक – 9770922223 कार्यालय – 07882210197

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...