अखिल भारतीय राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने की दुर्ग कलेक्टर से मुलाकात… कलेक्टर चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से आज कलेक्टर कक्ष में जिले से अखिल भारतीय राष्ट्रीय पैरा आर्म प्रतियोगिता 2025 में शामिल प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भेंट की और अपने उपलब्धियों से अवगत कराया। कलेक्टर चौधरी ने इन दिव्यांग राष्ट्रीय खिलाड़ियों को श्रीफल व शॉल से सम्मानित किया। साथ ही जिले एवं राज्य का नाम रौशन करने के लिए खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि 17, 18 एवं 19 जनवरी 2025 को अखिल भारतीय राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता-2025 का आयोजन ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से 04 दिव्यांग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें श्रीमंत झा को 01 गोल्ड मेडल, कुमारी परलीन कौर को 05 गोल्ड मेडल, गोस्वामी विजयानंद को 01 गोल्ड मेडल और हर्ष खोडियार को 01 गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण अमित सिंह परिहार और विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...