डेढ़ महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे है PM मोदी: इस जिले में होगी विशाल आमसभा, प्रदेशवासियों को विकास कार्यों की सौगात भी देंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में सभी राजनितिक पार्टियां तैयारियों में जुट गयी है। पीएम मोदी विधानसभा चुनाव से पहले डेढ़ महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। इस बार पीएम रायगढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगे। 17 अगस्त को रायगढ़ में विशाल आमसभा होगी। पीएम मोदी की आमसभा को लेकर बीजेपी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने सभा स्थल का निरीक्षण किया है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मौजूद थे।

पीएम मोदी रायगढ़ जिले में आमसभा को संबोधित करेंगे, इसके अलावा वे प्रदेशवासियों को विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। बता दें, 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी रायपुर आए थे। राजधानी रायपुर में जनसभा को संबोधित किया था। इस बार बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले में भाजपा की 5 विधानसभा सीटों पर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...