“वक्ता मंच” द्वारा बाल रचनाकारों हेतु काव्य लेखन कम्पटीशन का आयोजन; हिंदी या छत्तीसगढ़ी में लिख इस नंबर पर भेजें; विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित

रायपुरl छत्तीसगढ़ प्रदेश की सामाजिक व साहित्यिक संस्था “वक्ता मंच” द्वारा बाल रचनाकारों हेतु काव्य लेखन स्पर्धा आयोजित की गई है l इसके अंतर्गत 10 से 17 वर्ष की आयु के रचनाकारों को किसी भी विषय पर अधिकतम 25 लाईन की कविता लिखनी है l 15 जून तक कविता को व्हाट्सएप नं 9827928850 पर प्रेषित करना है l प्रविष्टियों के साथ नाम, आयु, पता, मोबाइल नं एवं मौलिकता प्रमाण पत्र भी भेजे l

हिंदी या छत्तीसगढ़ी में लिखनी है कविता
कविता हिंदी या छत्तीसगढ़ी दोनों में से किसी भी एक भाषा में लिखनी है l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि स्पर्धा के अंतर्गत समस्त चयनित रचनाकारों को पुरस्कृत किया जायेगा l कविताओं की मौलिकता हेतु रचनाकार स्वयम् जवाबदार रहेगा l स्पर्धा का उद्देश्य प्रदेश में नवोदित रचनाकारों को मंच व प्रोत्साहन प्रदान करना है l राजधानी रायपुर में एक भव्य समारोह मे चयनित बाल रचनाकारों को पुरस्कृत किया जायेगा l वक्ता मंच द्वारा स्पर्धा को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...