भिलाई के इस गुंडे को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल: 20 से ज्यादा क्रिमिनल रिकॉर्ड्स…कई बार जा चुका है जेल

भिलाई। शहर की शांति भंग करने वाले अपराधिक मामलों के बदमाशों के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। सिटी एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि कांट्रैक्टर कॉलोनी सुपेला निवासी हरेराम प्रसाद पिता दयानाथ प्रसाद 42 वर्ष के ऊपर दो दर्जन से अधिक का मामले है।

उसे गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र का हरेराम निगरानीशुदा बदमाश भी है। इसके अलावा 20 से अधिक मारपीट, जिला बदर, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, प्रतिबंधात्मक की कार्रवाई पर जेल भी जा चुका है। शहर के गुंडे बदमाशों, निगरानी बदमाश, माफी बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही थी।

इसी दौरान आरोपी हरेराम प्रसाद पूर्व में कई बार मारपीट और अन्य मामले में जेल जा चुका है। इसे संज्ञान में सुपेला पुलिस ने लिया और अपराध करने के संदेह होने और शांति व्यवस्था भंग किए जाने की संभावना पर पकड़ा गया। सुपेला एवं सिविल टीम ने इसे पकड़कर थाने लेकर आई है।

इसके खिलाफ पुलिस ने धारा 151, 110 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया है। हरेराम के खिलाफ और भी दो दर्जन से अधिक वारदात पूर्व में कर चुका है। जिसकी भी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...