दुर्ग में पकड़े गए इन चोरों ने कुछ भी नहीं छोड़ा: सोने-चांदी, कैश और बाइक के साथ-साथ LED TV भी चुरा लेते थे…पुलिस ने 4 को पकड़ा, बहुत कम समय में इन इलाकों में वारदात को दिया अंजाम

भिलाई। सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 4 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियो के पास से पुलिस ने लाखो रुपये का सामान भी बरामद किया है। एएसपी संजय कुमार ध्रुव और सीएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया की 7 मार्च को को नाकापारा जामुल में चोरी की वारदात हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियो को पकड़ने जुटी रही।

मुखबिर की सूचना पर केम्प -1 गुपचुप मोहल्ला अम्बेडकर नगर छावनी थाना सुनील कुमार गुप्ता उर्फ 20 वर्ष, पटेल डेयरी के पीछे गुपचुप मोहल्ला थाना छावनी अंगद कुमार वर्मा उर्फ विकास 19 वर्ष, राहुल मसीह 20 वर्ष,केम्प -1 पानी टंकी के पास थाना छावनी परमजीत सिंग खोसा 19 वर्ष को पकड़ा गया।

तीनों युवकों से पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि जामुल थाना एरिया से विश्वकर्मा चौक नाकापारा जामुल जय अम्बे शो रूम के पीछे जामुल दुर्गा मंदिर भिलाई कालेज के पास जामुल बिजली नगर छावनी जामुल, बत्तीस एकड हाउसिंग बोर्ड हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउण्ड के पास से सोने एवं चांदी के जेवरात 7,72,080 रुपये, टी वी एलईडी सेमसंग 1 नग कंपनी 10,000 रुपये, बाइक 35,000 रुपये कुल 8,17,080 रूपये इसके अलावा बुलेट रायल इन फील्ड 1,50,000 का चोरी करना स्वीकार किया है। उक्त चोरी अलग-अलग जगह से किया गया है।

पुलिस ने सोने चांदी के जेवरात , मोटर सायकल , बुलेट , टी वी एलईडी को चोरी करना बताया है। इस कार्रवाई में जामुल थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय, सउनि पूर्णानंद मसिया , नरहर सिंह , प्रआर विजय साहू, आर अजय सिंह ,बालेन्द्र द्विवेदी , आर अरविंद यादव , आर महेश बंछोर , युगल किशोर देवांगन , ईशांत प्रधान की अहम भूमिका रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...