पुलगांव रोड में फिर हादसा, BSP कर्मी की मौत: सुबह-सुबह ड्यूटी जाने के लिए निकला था कर्मी, वाहन की ठोकर से ऑन द स्पॉट मौत

भिलाई। पुलगांव इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएसपी कर्मी की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह 5 बजे के आसपास बीएसपी कर्मी ड्यूटी जाने के लिए निकला था। अज्ञात वाहन ने सामने से ठोकर मारने से कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। खबर लगने पर पुलगांव थाना प्रभारी नरेश पटेल समेत पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे। शव को पीएम के लिए भेज दिया और परिजनों को जानकारी दी गई।

पुलगांव पुलिस ने बताया कि वार्ड 24 सोनारपारा बसन्तपुर राजनांदगांव निवासी आशुतोष महोबे 38 वर्ष रोज की भांति घटना के दिन भी अपने घर से भोर में बीएसपी आने के लिए बाइक सीजी 07 AV 0914 में सवार होकर निकल था। जैसे ही पुलगांव बस्ती के पास बाइक पहुंची अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कर्मी को ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना छावनी थाना क्षेत्र की है। जहां जय अम्बे मेडिकल स्टोर के संचालक वार्ड 35 संतोषी पारा कैम्प 2 निवासी राहुल श्रीवास्तव 32 वर्ष का लेबर कैम्प लवकुश नगर जामुल में जय अम्बे मेडिकल स्टोर्स है। अपनी बाइक सीजी 07 एडी 6597 से अपना मेडिकल स्टोर्स जा रहा था। इस दौरान डंपर सीजी 04 जेसी 4336 के चालक ने रांग साइड से वाहन चलाते हुए आ रहा था।

बाइक सवार को चपेट में लिया। राहुल को गम्भीर अवस्था मे उसे उपचार के लिए आसपास के लोगो ने अस्पताल में दाखिल कराया। जहाँ उपचार जारी है। घटना में राहुल को पैर, जांघ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई है। घटना नंदनी रोड की है। मामले में जामुल पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ 279,337 के तहत कार्रवाई किया है।



खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...