बलौदाबाजार हिंसा में पुलिस जवान घायल: CM साय के निर्देश पर IG, कलेक्टर, SP और अधिकारियों ने बिलासपुर अपोलो अस्पताल पहुंचकर घायल जवान का हाल जाना; जबड़े और आंख में…

जबड़े और आंख में आई है चोट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का पड़ोसी जिला बलौदाबाजार में सोमवार को सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान जमकर हिंसा हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खलको के बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर खलको की कुशलक्षेम पूछी। खलको की हालत ठीक है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया। आइजी और कलेक्टर एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया की घटना में खलको के जबड़े और आंख में चोट लगी है। उन्हें भर्ती कर जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी उनका स्वास्थ्य ठीक है। आईजी और कलेक्टर ने घायल जवान की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। अधिकारियों ने घायल जवान के परिवार जनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में युवक को पॉर्न देखना और दिखाना पड़ा...

भिलाई। भिलाई में एक अजीब मामला सामने आया है। दरहसल पुलिस ने एक आरोपी को पब्लिक प्लेस में पोर्न वीडियो देखने और दूसरों को...

दुर्ग में युवती का अश्लील वीडियो वायरल: आरोपियों ने...

दुर्ग। दुर्ग में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने...

छत्तीसगढ़ में अब घुसपैठियों की खैर नहीं: डिप्टी CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु...

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की वार्षिक सभा एंड ज्वेलरी सुरक्षा...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा का कार्यक्रम जांजगीर चांपा में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा की महिला...