कार जलाने का विवाद, युवक की हत्या: दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…एक अब भी फरार

भिलाई। दुर्ग पुलिस आज फिर हत्या के एक मामले का खुलासा करने वाली है। आज दोपहर 1.30 बजे प्रेस कान्फ्रेंस कर मामले का खुलासा दुर्ग पुलिस करेगी। दरअसल, आज जिसका खुलासा करने वाली है वो घटना नवंबर-2021 की है। नवंबर-2021 में अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अमलीडीह में एक शव मिला था।

कड़ी मशक्कत के बाद उसकी पहचान हो पाई थी। पुलिस ने बताया था कि, जिसकी हत्या हुई थी, वो भिलाई-3 गांधी नगर का रहने वाला मेहरूद्दीन था। 40 वर्षीय मेहरूद्दीन की हत्या तीन लोगों ने मिलकर की थी। इसमें से दो आरोपी गिरफ्तार हुए और एक अब भी फरार है।

अम्लेस्वर पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध कायम कर जांच में लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेहरुदीन की हत्या करने ले मामले में पुलिस ने तीन माह बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक युवक फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि, आरोपियो का विवाद कार जलाने को लेकर हुआ था।

उसके बाद से आरोपियों ने मेहरुदीन के साथ मारपीट भी की थी। उसकी लाश मिलने के बाद परिजन लगातार अम्लेस्वर पुलिस के संपर्क में रहे। आरोपियो को जल्द पकड़ने मिन्नते करते रहे। अमलेस्वर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल जांच का सहारा लिया।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भिलाई-3 से फरार हो गए थे। जब पुलिस मेहरुदीन के साथ हुए विवाद को खंगालना शुरू किया। तब युवकों के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...

मुंगेली में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक कर रहे...

तखतपुर। मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत...

शिक्षक से 10 हजार की मांग : नहीं देने...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शिक्षक से रुपये की मांग करने और रकम नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम...