BSP: आज नहीं होगा विरोध प्रदर्शन: सेफी काउंसिल ने प्रबंधन के आश्वासन पर फिर टाला प्रदर्शन, नई तारीख का हुआ ऐलान

भिलाई। बीएसपी सहित सेल की सभी यूनिटों के 2008 व 2010 बैच के जूनियर अफसरों के पे-फिक्सेशन को लेकर 15 फरवरी से आयोजित विरोध प्रदर्शन को सेल प्रांधन के लिखित आश्वासन पर फिलहाल टाल दिया गया है।

यदि 17 फरवरी तक प्रबंधन ने इस संबंध में निर्णय नहीं लिया तो फिर 18 फरवरी से सेफी ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। असल में सेफी ने पहले 01 फरवरी से चरणाबद्ध आंदोलन करने का ऐलान किया था। इस पर सेल शामिल हुए।

प्रबंधन ने पे-फिक्सेशन के मामले को विचाराधीन बताते हुए तीन से चार सप्ताह की मोहलत मांगी थी। इस पर सेफी ने प्रबंधन को 14 फरवरी तक का समय देते हुए अनिर्णय की स्थिति में 15 फरवरी से विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। लेकिन कल सेफी काउंसिल की आपात बैठक में सेल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी व आश्वासन को देखते हुए 15 फरवरी के विरोध प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

अनिर्णय की स्थिति में सेफी ने 18 फरवरी से विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। याद रहे कि सेल प्रबंधन ने इस मामले के समाधान के लिए हाईपावर कमेटी का गठन सितंबर 2021 में किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...