Boy Friend On Rent: वैलंटाइंस वीक में ‘ब्वॉयफ्रेंड ऑन रेंट’ का बोर्ड लेकर घूम रहा था ये शख्स, आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए वीडियो

दरभंगा। अभी भारत समेत पूरी दुनिया में फिलहाल वैलेंटाइन वीक चल रहा था। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine Day) मनाया भी गया। लोग जहां इस सप्ताह को खास बनाने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट खरीद के दे रहे थे और अपने किसी खास को लुभाने का जतन कर रहे थे, ऐसे में दरभंगाके एक युवक ने एक अनोखा तरीका आजमाया है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

दरभंगा में ब्वॉयफ्रेंड ऑन रेंट (Boy Friend On Rent) का कार्ड बोर्ड लेकर यह युवक शहर भर में घूम रहा है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही। आखिर उसकी इस मुहिम की क्या है वजह, जानिए।

जानिए कौन है ‘Boyfriend on Rent’ का बोर्ड लेने वाला ये शख्स
दरभंगा शहर में ‘ब्वॉयफ्रेंड ऑन रेंट’ लिखकर घूम रहे इस शख्स का नाम प्रियांशु है। उसका कहना है कि वो इस कदम के जरिए लोगों को प्यार का संदेश दे रहा। इस कार्डबोर्ड के साथ उसने दरभंगा के राजकिला, चर्च, दरभंगा टॉवर और बिग बाजार समेत कई भीड़भाड़ वाली जगहों पर तस्वीर खिंचवाई है।

इसे सोशल साइट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट भी किया है। उनकी ये तस्वीरें इन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं और लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

प्रियांशु ने बताया आखिर क्यों शुरू की ये मुहिम
प्रियांशु दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स फैकल्टी के 5वें सेमेस्टर के छात्र हैं। उन्होंने बताया आखिर उनकी इस मुहिम का एक ही मकसद है प्यार बांटना। इसके पहले उन्होंने क्रिसमस के मौके पर दरभंगा चर्च के सामने ‘फ्री हग’ कैंपेन चलाया था।

साथ ही उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी बीती जनवरी में वे ऐसी मुहिम चला चुके हैं। इन्हें इस कैंपेन में लोगों ने काफी सराहा है। प्रियांशु अपनी इस मुहिम के साथ युवाओं और लोगों को कई सामाजिक समस्याओं को लेकर जागरूक भी करते हैं।

‘प्यार का संदेश…लोगों के चेहरे पर मुस्कान की है कोशिश’
प्रियांशु ने बताया कि वैलंटाइंस वीक में उनका मकसद वैसे लोगों और युवाओं को प्यार का संदेश देना है, जो अकेलापन महसूस करते हैं। कुंठा और डिप्रेशन के शिकार होते हैं। वे इस कार्डबोर्ड के माध्यम से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं। साथ ही वे युवाओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि केवल ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में अपनी जिंदगी का अनमोल समय न गंवाएं, बल्कि अपनी जवानी का देश के लिए अपनी उपयोग करें।

दरभंगा राजकिला के पास खिंचाई गई तस्वीर हो रही वायरल तो ये बोले प्रियांशु
प्रियांशु ने बताया कि राजकिला जैसी जगह पर तस्वीर खिंचवाने का मकसद बर्बाद हो रही धरोहरों के संरक्षण की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि दरभंगा के महाराजा ने राजकिला लाखों रुपये खर्च कर बनवाया लेकिन आज ये खस्ताहाल है। इसके सामने गंदगी और जलजमाव है।

यहां खिंची गई उनकी तस्वीर को देखने वालों की नजर इसकी खस्ता हालत पर जाएगी इसी मकसद से उन्होंने राजकिले के पास ब्वॉयफ्रेंड ऑन रेंट वाली तस्वीर खिंचवाकर वायरल की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओड़िशा में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रोड शो में...

रायपुर/कांटाबांजी। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इन दिनों ओडिशा में चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने कांटाबांजी...

अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़: नाबालिग बच्चों को बना...

अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़ डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पुलिस ने अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच सरकारी अधिकारियों...

नक्सल मोर्चे पर गृह मंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार...

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा पर छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार...

झारखंड के देवघर के इस विधानसभा के भाजपा प्रभारी...

देवघर, दुर्ग। झारखंड के मधुपुर विधानसभा के मधुपुर शहर मंडल का आवश्यक बैठक विधानसभा प्रभारी अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने लिया।लोकसभा चुनाव में अबकी...

ट्रेंडिंग