CBI New Director: इस राज्य के DGP प्रवीण सूद को सेंट्रल गवर्नमेंट ने बनाया CBI का डायरेक्टर… इतने साल का होगा कार्यकाल; जानिए उनके बारें में…

नई दिल्ली। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन (CBI) के नए DGP का एलान हो गया है। कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद सीबीआई के नए डायरेक्टर होंगे। केंद्र सरकार ने प्रवीण सूद के नाम पर मुहर लगाई है। प्रवीण सूद1986 बैच के (भारतीय पुलिस सेवा) IPS अधिकारी है। वे इस वक्त कर्नाटक के पुलिस महानिरीक्षक (DGP) के पद पर पदस्त है। बतौर सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल 2 साल का होगा।

देखिए आदेश :-

जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूद मार्च में तब सुर्खियों में आए थे जब कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने उन पर राज्य में भाजपा सरकार का साथ देने का आरोप लगाया गया था। शिवकुमार ने यह दावा करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक की गिरफ्तारी की भी मांग की थी कि वह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं।

सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के IPS अधिकारी हैं। उन्हें 3 साल पहले राज्य के DGP के रूप में नियुक्त किया गया था। वह हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और IIT-दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। उन्हें मई 2024 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन अब उन्हें 2 साल का निश्चित कार्यकाल मिलेगा और वह कम से कम मई 2025 तक पद पर बने रहेंगे।

इससे पहले शनिवार को सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग हुई थी, जिसमें 3 नाम शॉर्टलिस्ट किए गए थे। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीफ जस्टिस और लोकसभा में विपक्ष नेता शामिल थे। इसमें प्रवीण सूद के अलावा मध्य प्रदेश के DGP सुधीर सक्सेना और सीनियर IPS ताज हासन का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...