CG – 10वीं व 12वीं के बच्चों के लिए बड़ी खबर: बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों में होगा प्री बोर्ड… शिक्षा सचिव ने जारी किया पत्र… पढ़िए पूरी गाइडलाइन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षा होगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव ने पत्र जारी कर दिया है। सभी कलेक्टर और DEO को जारी निर्देश कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा सचिव ने 9 बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि राज्य के शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में कक्षा 10 वीं एवं 12 वी के परीक्षा परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहते हैं।

प्री बोर्ड परीक्षा आयोजन के लिए गाइड लाइन–

  • प्रत्येक जिला प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन करेगा।
  • प्री बोर्ड परीक्षा पूर्ण पाठ्यक्रम में आयोजित होगी।
  • 10वीं एवं 12वीं का पाठ्यक्रम यथा संभव 10 जनवरी 2025 तक पूर्ण कर लेवें।
  • प्री बोर्ड परीक्षा जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाये, प्री बोर्ड का समय सारिणी प्रत्येक जिला स्वयं जारी करेगा।
  • प्रश्न पत्र निर्माण हेतु विषयवार समिति का गठन जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे।
  • प्रश्न पत्र का निर्माण, छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा निर्धारित ब्लू प्रिंट के अनुसार किया जायेगा।
  • प्रश्न पत्र निर्माण समिति के सदस्यों को ब्लू प्रिंट का प्रशिक्षण छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल की विषय समिति के जिलों में उपलब्ध विषय विशेषज्ञों के द्वारा दिया जायेगा।
  • विषय विशेषज्ञों को यथा संभव प्रश्न निर्माण समिति में रखा जाये।
  • 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को भी ब्लू प्रिंट से परिचित कराया जाये ताकि वे बोर्ड परीक्षा की तैयारी ब्लू प्रिंट के आधार पर कर सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दीपावली पर रायपुर पुलिस का हाईटेक प्लान : ड्रोन...

रायपुर। धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान राजधानी रायपुर में बाजारों की बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को संभालने के लिए पुलिस ने...

महाराष्ट्र सीमा पर माओवादियों के हथियार डंप का भंडाफोड़...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली पुलिस को मिले इनपुट के आधार...

दिल्ली रैली से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका :...

रायपुर। 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ से कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी को...

जूनियर वकीलों को आर्थिक मदद देने की तैयारी :...

बिलासपुर। नए और जूनियर अधिवक्ताओं को शुरुआती दौर में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। चीफ...