भिलाई में जोरों- शोरों से चल रही है शिव महापुराण कथा की तैयारी: 10 को निकलेगी कलश यात्रा, कलश का किया गया वितरण… मीटिंग में सैकड़ों महिलाएं हुई शामिल; शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा…

भिलाई। भिलाई वासी जल्दी ही शिव भक्ति में लीन होने वाले है। आगामी 11 फरवरी से कैम्प-1 के तीन दर्शन मंदिर (शिव संतोषी मंदिर) में शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन रखा गया है। इस आयोजन के लिए तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है और अंतिम चरण पर है। शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जयसवाल ने कहा कि, 10 फरवरी को शिव शक्ति सेवा समिति भिलाई द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। बीते दिनों समिति ने बाइक रैली भी निकाली थी।

सौरभ जयसवाल ने बताया कि, शिव शक्ति सेवा समिति तीन दर्शन मंदिर (शिव संतोषी मंदिर) कैम्प-1 भिलाई के द्वारा 10 फरवरी को कलश यात्रा के तैयारी के विषय में सोमवार को मीटिंग रखा गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भिलाई नगर निगम की MIC मेंबर रीता सिंह गेरा, वार्ड-27 पार्षद लक्ष्मी साहू, वार्ड-30 पार्षद सत्या देवी जायसवाल, पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा, शिव संतोषी मंदिर के महाराज अवध बिहारी पांडे, अमन रेखी, गुलाम उस्मानी, कार्तिक शर्मा, कुणाल पटनायक, बलवीर सिंह, विनोद गुप्ता, रिखि राम साहू, ओपी नेताम, धर्मेंद्र पांडे, तरुण साव, नवीन सिंह, गोलू यादव और समिति के कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में 300 महिलाएं हुई शामिल

शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जयसवाल ने बताया कि, इस मीटिंग में वार्ड की करीब 300 महिलाएं शामिल हुई। इस मीटिंग का लक्ष्य 10 तारीख को कलश यात्रा के बारे में जानकारी देना था और कलश का वितरण मुख्य अतिथियों के द्वारा कराया गया। ये आयोजन शिव शक्ति सेवा समिति, भिलाई के द्वारा शिव संतोषी मंदिर, तीन दर्शन मंदिर, केम्प -1, भिलाई में आयोजित होगा। शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल और सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है।

बाइक रैली में सैकड़ों लोग हुए थे शामिल

शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने बताया कि, समिति के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य युवा भी इस बाइक रैली में शामिल हुए थे। बाइक रैली की शुरूआत तीन दर्शन मंदिर (शिव संतोषी मंदिर) से हुई थी। जो पूरे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद वापस तीन दर्शन मंदिर पहुंची। इस बाइके रैली की खास बात ये रही थी की दुर्ग ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने समिति द्वारा प्रदान किए गए हेलमेट का वितरण युवाओं को किया था।

10 को विशाल कलश यात्रा, जानिए पूरा शेड्यूल

सौरभ जायसवाल ने कहा की, विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिक ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कथा में अपनी भागीदारी दें और कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने में मदद करें। समिति द्वारा 10 तारीख को डेढ़ किलोमीटर लंबी विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके पश्चात 11 फरवरी से 16 फरवरी तक पंडित मनीष महाराज के श्री मुख से शिव महापुराण का वाचन होगा। 18 फरवरी दिन शनिवार को शिवालय जी का रुद्राभिषेक और हवन एवं महा आरती के पश्चात 19 फरवरी को महा भंडारा के साथ का आयोजन समाप्त होगा।

भव्य होगा शिव महापुराण कथा: सौरभ

सौरभ जायसवाल ने बताया कि, हमारे समिति द्वारा 10 फरवरी 2023 को कलश यात्रा का आयोजन रखा गया है। 11 फरवरी से 16 फरवरी तक शिव महापुराण कथा का आयोजन है। 18 फरवरी को बाबा महाकाल जी का बहुत ही भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी एवं 19 तारीख को फरवरी को महा भंडारा का आयोजन रखा गया है। हमें इस आवश्यक मीटिंग से हमारे आसपास की महिलाओं का भी बहुत योगदान प्राप्त हुआ। हमें बहुत खुशी हुई कि हमारे साथ हमारी माता-बहनों सब शामिल हुए। इस साल बाबा महाकाल जी की पालकी यात्रा एवं शिव महापुराण बहुत ही ज्यादा भव्य होने वाली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – महिला प्राचार्य पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक...

महिला प्राचार्य पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां महिला प्रिंसिपल के खिलाफ सोशल...

बड़ी खबर: EVM-VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीन...

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज बैलेट पेपर से चुनाव कराने और ईवीएम पर उठने वाले सभी सवालों को खारिज करते हुए बड़ा फैसला...

बर्गर खाने के चक्कर में चली गई जान: गर्लफ्रेंड...

बर्गर खाने के चक्कर में चली गई जान इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के कराची शहर में एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बेटे ने एक सत्र...

CG में भीषण सड़क हादसा: रोड के किनारे खड़ी...

CG में भीषण सड़क हादसा जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी है।...

ट्रेंडिंग