छत्तीसगढ़ में दो बच्चों की मां से दुष्कर्म: इस चीज़ का लालच देकर अधेड़ लगातार करता रहा रेप… परेशान महिला पहुंची पुलिस के पास; आरोपी…

छत्तीसगढ़ में दो बच्चों की मां से दुष्कर्म: इस चीज़ का लालच देकर अधेड़ लगातार करता रहा रेप… परेशान महिला पहुंची पुलिस के पास; आरोपी…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में नौकरी लगाने के नाम पर रेप का मामला प्रकाश में आया है। जिले में एक अधेड़ ने पहले तो दो बच्चों की मां को नौकरी लगाने का झांसा दिया। उसके बाद आरोपी ने उस महिला को अपने हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि, आरोपी महिला को नौकरी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। ये केस बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना इलाके का है।

बिलासपुर पुलिस ने अब में दो बच्चों की मां के साथ रेप करने वाले अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है। 52 साल के ​अधेड़ ने 44 साल की महिला को आंगनबाड़ी में जॉब दिलाने का झांसा देकर रेप किया है। इसके साथ ही उससे शादी करने का वादा भी किया, लेकिन महिला को न तो नौकरी मिली और न ही अधेड़ ने उससे शादी की। परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत की है। जिसेक बाद आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

प्राप्त सुचना के मुताबिक, आरोपी का नाम विजय कुमार कौशिक है। वह रहंगी निवासी है। आरोपी ने 44 साल की महिला को आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला की पहचान आरोपी से पांच साल पहले हुई थी। तब उसने महिला की आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने की बात कही और उससे मिलने जुलने लगा। इस दौरान उसने महिला से नजदीकियां बढ़ाई। फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला ने बताया कि, नौकरी लगाने का झांसा देकर विजय कौशिक पांच साल से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान उससे शादी करने का भी झांसा दिया, लेकिन बाद में न तो महिला की नौकरी लगी और न ही उनसे शादी की करने के लिए तैयार हुआ। उसकी हरकतों से तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विजय कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ की गीत सोन बनी मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2024:...

जयपुर। देश में फैशन शो आयोजित करने वाली ग्लैमानंद द्वारा जी स्टूडियो जयपुर में मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2024 का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग...

महानदी नाव हादसे में मृतकों को चार-चार लाख की...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिसा के शारद्धा घाट के समीप पत्थर सैनी के दर्शनार्थ जा रही श्रद्धालुओ से भरी नाव पलटने के दौरान...

दुर्ग में पति ने पत्नी को उतारा मौत के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हैरान करने वाला हत्या का मामला सामने आया है। दरहसल एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के...

भिलाई में ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के 7 पेनलिस्ट...

भिलाई। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। सट्टा खिलने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने...

ट्रेंडिंग