जोरो-शोरों से हो रही है भिलाई में सुंदरकाण्ड पाठ की तैयारी: पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ MP विजय बघेल ने आयोजन स्थल का लिया जायजा… बैठक में 2000 स्वयंसेवक हुए शामिल

भिलाई। भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित होने वाले सर्व कल्याणार्थ सुंदरकाण्ड पाठ के आयोजन को लेकर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का जायजा लिया और प्रशासनिक व्यवस्था बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात सांसद विजय बघेल ने आयोजन में सेवा देन वाले कार्यकर्ताओं की बैठक जयंती स्टेडियम भिलाई में आयोजित किया गया।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने स्वयं सेवक कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम की रूप रेखा और व्यवस्था बताते हुए कहा कार्यक्रम में मुख्य मंच के साथ दो अन्य मंच बनाया जायेगा जिसमें संतजन,सामाजिक जन को बैठाया जायेगा, इसी तरह चारों दिशा में एंबुलेंस,मेडिकल केन्द्र, पंजीयन केन्द्र, पार्किग व्यवस्था के साथ सभी का तिलक से स्वागत किया जाए।

सभी 21000 सुंदरकांड का पाठ करने वाले धार्मिक जनों को सुंदरकांड की पुस्तिका प्रदान की जाएगी सभी के लिए भोजन की व्यवस्था के लिए भोजन स्टॉल लगाया जाएगा संसद विजय सभी व्यवस्था के संबंध में मार्गदर्शन करते हुए सुमन कुमारी एवं बनाकर कार्य करने का दिशा निर्देश दि

या। सांसद विजय बघेल ने सभी स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि सर्व कल्याण के लिए सुंदरकांड पाठन को सफल बना कर विश्व रिकॉर्ड बनाए। बैठक में लगभग 2000 स्वयंसेवक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...