रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर आएंगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा में ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। प्रदेश के इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रेसिडेंट सुबह 11 बजे विधानसभा पहुँचेगी, विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब 55 मिनट रहेंगी।

विधानसभा में राष्ट्रपति विधायकों से मुलाक़ात करेंगी वहीं फोटो सेशन का कार्यक्रम भी होगा। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर विधानसभा की सुरक्षा भी पुख़्ता की गई है। इनसे पहले स्व. डॉ कलाम, प्रतिभा पाटिल भी रायपुर आकर प्रदेश की विधानसभा में विधायकों को संबोधित कर चुके हैं। द्रौपदी मुर्मू, देश की तीसरी राष्ट्रपति होंगी जो सदन के भीतर संबोधित करेंगी।