राष्ट्रपति मुर्मू महिलाओं को देगी सौगात, दिवाली से पहले आएगी महतारी वंदन की 9वीं किश्त

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रुपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाइन अंतरित करेंगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 9वीं किश्त की राशि के वितरण का यह आयोजन संध्या 5.15 बजे से साढ़े 6 बजे तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक अभिनव योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह योजना एक मार्च 2024 से लागू की गई है।

महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। राज्य में अब तक हितग्राही महिलाओं को 8 मासिक किश्तों में 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। हितग्राही महिलाओं के खाते में 9वीं किश्त की राशि का अंतरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को करेंगी। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की दो हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु इस मौके पर पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी। राज्यपाल रमेन डेका राष्ट्रपति मुर्मु को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां भेंट करेंगे। इस मौके पर मुर्मु स्थानीय जनजाति समुदाय के लोगों से भी मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस और छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने मिलकर मध्यप्रदेश...

अंडा, दुर्ग। दुर्ग जिले के अंडा समीप कुथरेल गाँव मे एक 38 वर्षीय व्यक्ति जिसका नाम रमेश कुमार कोल, निवासी- विजयरावगढ़ (कटनी) मध्यप्रदेश ,...

छत्तीसगढ़ सब जूनियर बालिका हॉकी टीम हेतू चयन स्पर्धा…...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाली ’’छत्तीसगढ़ हॉकी’’ की सब जूनियर बालिका हॉकी टीम हेतु एक दिवसीय चयन स्पर्धा विगत दिवस...

CG – DEO सस्पेंड: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई…...

CG सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परीक्षा के दौरान जिले में परीक्षा केंद्रों की निगरानी और अनुचित साधनों की...

CG News : बहू ने की सास की हत्या,...

बालोद. दो दिन पहले सास की हत्या करने वाली बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शादी के 8 साल बाद भी बहू...

ट्रेंडिंग