Budget Feedback: बजट संतुलित, बिखरे हुए MSME सेक्टर को संभलने का मौका… 3 करोड़ टर्नओवर वाले एमएसएमई उद्योगों को ऑडिट से राहत: के.के.झा

भिलाई। एमएसएमई जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष के.के. झा ने बजट को संतुलित और अच्छा बताते हुए कहा है कि बजट में एमएसएमई उद्योगों को काफी महत्व दिया गया है। इससे एमएसएमई सेक्टर जो बिखरा हुआ था उसको संभलने का मौका मिलेगा। बिना गारंटी 2 लाख करोड़ का क्रेडिट देने और तीन करोड़ टर्नओवर वाले उद्योगों को ऑडिट ना कराने की बात कही गई है, यह एमएसएमई उद्योगों के लिए बहुत बड़ी राहत है।

झा ने कहा कि बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का प्रावधान रखा गया है। इससे देश में निर्माण कार्य का वातावरण बनेगा और एक मैन्युफैक्चरिंग हब बन जाएगा। क्योंकि प्राइवेट सेक्टर अभी मैन्युफैक्चरिंग का काम उतना नहीं कर पा रहे। ऐसे में यदि सरकार इस काम को करती है तो इसमें सबकी साझेदारी होगी और एमएसएमई उद्योगों को काफी महत्व मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बजट देखकर ऐसा लगता है कि कुछ बड़ी कंपनियां जो एमएसएमई उद्योगों का पैसा भुगतान नहीं कर रही हैं उनके विरुद्ध केंद्र सरकार ठोस कदम उठाने वाली है और कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। उन्होंने कहा कि बजट में 7 लाख रुपए तक के इनकम पर छूट दी गई है यह एक उपलब्धि है। मध्यमवर्ग को इससे काफी राहत महसूस होगी। कुछ छोटे-छोटे सामानों को सस्ता किया गया है इससे रिटेल की खरीदी बिक्री बढ़ेगी और मार्केट में पैसे का लेनदेन बना रहेगा जो कि एक अच्छा संकेत है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...