दिल्ली के विकास के लिए कमल चुनाव चिन्ह पर बटन दबाएं – सांसद बृजमोहन अग्रवाल

दिल्ली। लगातार नौ चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बना चुके रायपुर के लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में कूद पड़े हैं। उन्होंने रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में विजेंद्र गुप्ता के लिए एक अग्रवाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए अग्रवाल समुदाय से कमल के निशान पर बटन दबाने की अपील की।

अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी का जिक्र करते हुए सांसद अग्रवाल ने कहा कि कुलदेवी माता महालक्ष्मी कमल पर विराजति हैं क्योंकि उन्हें कमल का फूल सबसे अधिक प्रिय है। देश के विकास, तरक्की और खुशहाली के लिए लक्ष्मी जी का प्रसन्न रहना अति आवश्यक है और माता लक्ष्मी कमल के फूल से ही प्रसन्न होंगी।

अग्रवाल ने बीजेपी सांसद सभा में मौजूद लोगों को समाज निर्माण में अग्रवाल समाज के योगदान का स्मरण कराया। उन्होंने याद दिलाया कि अग्रवाल समुदाय के व्यक्तियों का समाज के अन्य वर्गों पर भी अच्छा खासा प्रभाव है इसलिए वे चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने में सक्षम हैं। जनसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा के अलावा बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...