प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई की कार दुर्घटनाग्रस्त, प्रह्लाद मोदी सहित परिवार के कई सदस्यों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी (Prahlad Modi) का मंगलवार (27 दिसंबर) को कर्नाटक (Karnataka) के मैसूर के पास एक्सीडेंट (Accident) हो गया. प्रह्लाद मोदी अपने परिवार के साथ बांदीपुर से मैसूर (Mysuru) जा रहे थे, तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. हादसे के वक्त प्रह्लाद मोदी और उनके परिवार के सदस्य कार में थे. सभी को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए मैसूर के एक अस्पताल में ले जाया गया है.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रह्लाद मोदी अपनी पत्नी, बेटे, बहू और पोते के साथ मर्सिडीज बेंज कार में बांदीपुरा जा रहे थे, तभी दोपहर करीब 2 बजे डिवाइडर से टकरा गई. पुलिस के अनुसार, चोटें ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही हैं. 

कार को भारी नुकसान पहुंचा
घटना दोपहर कड़ाकोला के पास हुई. ट्विटर पर वायरल हो रहे विजुअल्स में कार के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है और वाहन को बुलडोजर से ले जाया गया है. पीटीआई के सूत्रों ने कहा कि मैसूर की पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया है. 

पीएम मोदी के छोटे भाई हैं प्रह्लाद मोदी 
प्रह्लाद मोदी (Prahlad Modi) पीएम मोदी (PM Modi) के छोटे भाई हैं. वे दामोदरदास मूलचंद मोदी और उनकी पत्नी हीराबेन से के छह बच्चों में से चौथे हैं. वह ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष हैं. 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...