न उम्र की सीमा हो…न जन्म का हो बंधन: 2 बच्चों की मां को नाबालिग लड़की से हुआ प्यार… इश्क का खुमार इस कदर चढ़ा की दोनों कर बैठी शर्मनाक कांड! हर तरफ हो रही इनकी चर्चा

2 बच्चों की मां को नाबालिग लड़की से हुआ प्यार

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले से प्यार का एक अलग ही मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की को एक शादीशुदा और दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। दोनों साथ रहने का फैसला कर चुकी थीं। वह घर से भाग भी गईं। हलांकि परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया दोनों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं लड़की की मां ने पुलिस के सामने दोनों की मोहब्बत की पूरी कहानी बयां की।

15 दिसंबर को घर से भाग गईं दोनों…
दरअसल, मोहब्बत की हैरान कर देने वाली यह घटना धनबाद जिले के भूली थाना क्षेत्र की है। जहां एक तलाकशुदा एक महिला और नाबालिग लड़की एक-दूसरे से प्यार करने लगीं। इतना ही नहीं दोनों 12 दिन पहले यानि 15 दिसंबर को घर से भाग गईं। नाबालिग लड़की के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पुलिस उनको अभी तक नहीं पकड़ पाई है। लेकिन तलाश जारी है।

मां ने बताई कैसे महिला ने बेटी को प्यार में फंसाया
नाबालिग लड़की के इस तरह घर से भगने से उसके परिजन परेशान हैं। लड़की की मां सोमवार को बेटी की तस्वीर लेकर पुलिस के पास पहुंची और उसे खोजने की गुहार लगाई। मां ने कहा कि महिला और उनकी बेटी आपस में शादी करना चाहती हैं। परिवार ने उनको काफी समझाया, लेकिन उनके सिर पर प्यार का भूत सवार है। ये पहली बार नहीं है जब दोनों ने ऐसा कदम उठाया है। वह दोनों एक बार पहले भी भाग चुकी हैं। जबकि महिला दो बच्चों की मां है, लेकिन इसके बाद भी उसने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी।

पूरे इलाके में हो रही मोहब्बत की चर्चा
वहीं मामले की जांच कर रहे धनबाद जिले के ग्रामीण एसपी अमर कुमार पांडे ने कहा कि एक महिला ने अपनी बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक, उनकी बेटी एक शादीशुदा महिला के साथ भागी है। दोनों को लेस्बियन बताया जा रहा है। इसके लिए हमने एक टीम का गठन कर दिया है। उनको खोजने के लिए जगह-जगह छापेमारी भी का जा रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। दोनों के मिलने के बाद ही यह क्लियर हो पाएगा कि वह आखिर क्यों घर से फरार हुईं। वहीं दोनों के प्यार की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...