दुर्ग में कैदी फरार: TB का इलाज कराने अस्पताल में कराया गया था भर्ती… बाथरूम का बहाना कर कैदी हुआ फरार… जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। टीबी बीमारी का उपचार कराने अस्पताल में भर्ती हुआ विचाराधीन कैदी बीती रात फरार हो गया है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है।

पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया की सेंट्रल जेल दुर्ग में ग्राम कुरूद जिला धमतरी निवासी सोहन यादव विचारधीन कैदी के रूप में था। टीबी बीमारी की शिकायत पर जेल प्रबंधन ने उसे 5 जुलाई को को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके बाद सोहन ने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ललित साहू को बाथरूम जाने का बहाना कर दरवाजा को भीतर से लॉक कर दिया।

इधर आरक्षक काफी देर से दरवाजा खुलने का इंतजार कर रहा था। देर तक बाथरूम का दरवाजा नही खुलने पर उसे धक्का देकर खोला गया। लेकिन बाथरूम के भीतर सोहन नही था और खिड़की से फरार हो चुका था। मामले में दुर्ग कोतवाली टीआई एसएन सिंह ने बताया कि चोरी आदि मामले का आरोपी था। अस्पताल से फरार हो गया है। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। तलाश में जुटी हुई है पुलिस।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...