कांग्रेस के दिग्गज नेता आएंगे छत्तीसगढ़: 7 नवंबर को बालोद के दौरे पर रहेंगी प्रियंका, 8 नवंबर को अंबिकापुर आएंगे राहुल गांधी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होने वाला है। पहले चरण के मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस अपनी ताकत झोंकने अब दूसरे चरण के लिए 7 नवंबर को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी बालोद में कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा और गुंडरदेही से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। वे बालोद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका धमतरी जिले के कुरूद में कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर के समर्थन में आम सभा लेंगी। प्रियंका दोपहर लगभग 12 बजे रायपुर पहुंचेंगी और सीधे बालोद के लिए रवाना हो जाएंगी।

वहीं 8 नवंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अंबिकापुर और जशपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल अंबिकापुर में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जशपुर में प्रत्याशी विनय कुमार भगत के पक्ष में भी चुनावी आमसभा करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...