कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क अभियान पहुंचा गृह जिला बेमेतरा: घर-घर में लोगों ने किया स्वागत, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

दुर्ग लोकसभा सभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू आज अपने गृह जिले के दौरे में थे जहां उनका घर घर मे स्वागत किया गया. अपने गृह जिले के बेटे और जमीनी कार्यकर्ता राजेन्द्र साहू को कांग्रेस पार्टी ने दुर्ग लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है, यह जानकार आज क्षेत्र के दौरे में आये राजेन्द्र साहू का बेमेतरा निवासियों ने माला एवं गुलदस्ता से स्वागत किया.

बेमेतरा में मील प्यार को देखकर राजेन्द्र साहू ने सभी का हृदय से धन्यवाद दिया और बड़े बुजुर्गों का पैर छूकर आर्शीवाद लिया, दौरे में उनके साथ क्षेत्र के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा विशेष रुप से साथ रहे, बेमेतरा के जन सम्पर्क में राजेंद्र साहू ने कांग्रेस कमेटी द्वारा महिलाओं किसानों, युवाओं, मजदूरों को दी जाने वाली घोषणा की जानकारी दी, राजेन्द्र साहू से कहा कि भाजपा सरकार के सांसद आज 5 साल से किसी भी क्षेत्र में अपनी निधि से कोई कार्य नही किये, पूरे 5 साल की सांसद निधि लेप्स हुई है, जो हम दुर्ग लोकसभा के निवासियों के लिए खिलवाड़ है, प्रदेश में पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के किसान, मजदूर, महिलाओं एवं बेरोजगारों के लिए जितनी लाभकारी योजना चालू की गयी थी वह सब योजना भाजपा सरकार ने बंद कर दी है, भाजपा सरकार द्वारा दुर्ग की जनता के साथ केवल छल, एवं झूठ एवं खिलवाड़ किया है, जिसका जवाब जनता इस चुनाव में देगी.

राजेन्द्र साहू आज बेमेतरा के ग्राम गुधेली, बेरलाकला, कडरंका, भालेसर, ग्राम – पिरदा, हरदी नगर पंचायत, भींभौरी, हसदा, नेवनारा में जन सम्पर्क किये. बेमेतरा दौरे में उनके साथ बन्शी पटेल शत्रुहन सिह साहू ललीता विस्वकर्मा सनतधर दीवान रामेश्वर देवांगन चूरामणि साहू कविता साहू शशिप्रभा गायकवाड रवि परघनिया चन्दू धीवर भीसम साहू पार्वती साहू चंद्रशेखर खेलन यादव शिवा चंद्रवंशी सविता नेतराम निषाद गगन परधनिया रीता बघेल टिकेन्द्र राम लोधी कृष्ण कुमार शिशिर दुबे वय्कर्ण साहू एवं सैकड़ो सदस्य एवं आम नागरिक उपस्थित थे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...