छत्तीसगढ़ की राजधानी का क्वींस क्लब सील: CGHB ने संचालक के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया कैंसिल… कोरोना लॉकडाउन के दौरान शराब पार्टी में हुआ था गोलीकांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित क्वींस क्लब ऑफ़ इंडिया को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने सील कर दिया गया है। इसके साथ ही क्लब के संचालक एमिनेंट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के हरबख्श सिंह बत्रा का अनुबंध भी निरस्त कर दिया गया है। आपजो बता दें कि, कोरोना लॉकडाउन के दौरान क्वींस क्लब में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया था। इसी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। क्लब के द्वारा लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन किया गया था। नियम के विपरीत तीसरी पार्टी को क्लब सौंपा गया था। क्लब के संचालक द्वारा सुनवाई के अवसर दिए जाने के बावजूद जवाब नहीं दिया। गौरतलब है कि, लॉकडाउन के दौरान क्लब में कोरोना गाइडलाइन्स के विरुद्ध जाकर शराब पार्टियां आयोजित की गई थी। 27 सितंबर 2022 की रात क्लब में शंकर नगर की एक युवती का जन्मदिन मनाने के लिए कुछ लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान पार्टी में शामिल हुए हितेश पटेल ने गोली चला दी थी। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही आरोपी हितेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...