रिसाली में दुर्ग निगम द्वारा कचरा डंपिंग पर उठे सवाल: निवासियों ने की शिकायत… पार्षद धर्मेंद्र भगत ने विधायक, कलेक्टर, महापौर और आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली के अंतर्गत नेवई क्षेत्र में लगातार नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा कचरा डंप करने की शिकायतें सामने आ रही हैं। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के पास कचरा डंप करने का यह मामला हाल के दिनों में विवाद का कारण बना है। निवासियों का आरोप है कि नगर पालिक निगम दुर्ग रात के अंधेरे में यहां कचरा लाकर डंप कर रहा है, जो अवैध कारोबार की ओर इशारा करता है।

पार्षद धर्मेंद्र भगत से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2024 को रात 9:00 बजे के आसपास, निवासियों ने 2 हाइवा और 2 जेसीबी मशीनों के जरिए कचरा डंप करते हुए कुछ लोगों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि पिछले 4-5 दिनों से यहां लगातार कचरा डंप किया जा रहा है, जिसमें लगभग 200 हाइवा कचरा अब तक डंप किया जा चुका है। इसके अलावा, आसपास के पेड़-पौधों को काटकर स्थान को छुपाने की कोशिश की गई है, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि नगर पालिक निगम दुर्ग अपने कृत्यों को छिपाने का प्रयास कर रहा है।

इस मुद्दे पर धर्मेंद्र भगत, वार्ड क्र. 23, प्रगति नगर, रिसाली ने स्थानीय विधायक ललित चंद्राकर, कलेक्टर दुर्ग, आयुक्त नगर पालिका निगम रिसाली, क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल भिलाई और महापौर नगर पालिका निगम रिसाली को शिकायत भेजी है। निवासियों ने मांग की है कि कचरा डंप करने वालों पर उचित कार्रवाई की जाए और डंप किया गया कचरा वहां से हटाया जाए, ताकि वे प्रदूषण मुक्त वातावरण में जीवन जी सकें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...