रायपुर में अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई : 5 ठेकेदारों पर 2.90 करोड़ की पेनल्टी, 7 चेन माउंटेन मशीन जब्त

रायपुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मटिया गांव में बिना अनुमति पत्थर उत्खनन किए जाने के मामले में विभाग ने पांच ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2 करोड़ 90 लाख 88 हजार 600 रुपये की पेनल्टी निर्धारित की है।

पांच ठेकेदारों पर कार्रवाई

सहायक खनिज अधिकारी उमेश कुमार भार्गव के अनुसार, अवैध पत्थर खनन के मामले में धनेश अग्रहरि, अभयकांत सिन्हा, अम्मी रेड्डी, महेश प्रीतवानी और मनोज साहू के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान सामने आए अवैध उत्खनन के आधार पर इन सभी पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया है।

मशीनों को भी किया गया जब्त

खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही 7 चेन माउंटेन मशीनों को भी जब्त किया है। विभाग की ओर से जब्त मशीनों और प्रकरण से संबंधित दस्तावेजों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

अधिकारियों ने दी मामले की जानकारी

अधिकारी के मुताबिक, अवैध उत्खनन से जुड़े इस प्रकरण को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। मामले में अब नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version