कुकरेजा धमकी केस में बढ़ीं फरार शोएब ढेबर की मुश्किलें : 25 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी धमकी केस में पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर किया जारी

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा और उनके परिवार को गैंगस्टरों के नाम पर कथित तौर पर धमकाकर 25 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांगने के मामले में फरार शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रायपुर पुलिस ने उसके विदेश भागने की आशंका को देखते हुए लुकआउट सर्कुलर जारी कराया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।शोएब ढेबर, शराब और कोयला लेवी समेत कई मामलों में आरोपित अनवर ढेबर का बेटा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम की राशि भी बढ़ाई है।

गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत, फिर हो गया फरार

पुलिस के मुताबिक, आनंद कुकरेजा ने 14 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर प्रोटेक्शन मनी की मांग करते हुए धमकी दी है। जांच के दौरान पुलिस ने सिम कार्ड और मोबाइल के IMEI नंबर से कथित कॉलर की पहचान शोएब ढेबर के रूप में की और उसे गिरफ्तार किया। 27 सितंबर को उसे रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया। इस दौरान जिस व्यक्ति को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दिए जाने की बात सामने आई थी, उसने अदालत में शोएब को पहचानने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट किया जारी इसके बाद गिरफ्तारी को चुनौती दिए जाने पर उसे जमानत मिल गई। पुलिस ने अगले ही दिन अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी कराया। इसके बाद जब पुलिस ने उसके घर, होटल और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी तो वह वहां नहीं मिला। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वारंट जारी होने की जानकारी के बाद वह आखिर कैसे फरार हो गया।

गिरफ्तारी पर इनाम बढ़कर 15 हजार

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए पहले सेंट्रल डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इसमें 10 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि घोषित की है। इसके बाद शोएब की गिरफ्तारी पर कुल इनाम 15 हजार रुपये हो गया है।रिश्तेदारों और संपर्कों की भी जांचपुलिस शोएब के रिश्तेदारों और करीबी परिचितों से जुड़े संपर्कों की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस को आशंका है कि रायपुर में उसके कुछ ऐसे संपर्क हो सकते हैं, जो उसे छिपने में मदद कर रहे हों। उसके परिवार को भी कथित तौर पर प्रोटेक्शन मनी को लेकर धमकियां मिलने की जानकारी सामने आई है।

एजाज ढेबर से भी मांगी गई थी 50 करोड़ की रकम

इसी तरह रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर उनसे 50 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांगी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ढेबर परिवार को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे कॉल मिलने की जानकारी भी सामने आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति से जुड़ी जानकारी गृह विभाग को भेजे जाने की बात कही जा रही है, हालांकि पुलिस ने जांच के इस हिस्से को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

गृह विभाग ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

शोएब के जमानत पर रिहा होने और बाद में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद फरार हो जाने के मामले को गृह विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग ने पुलिस से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल पुलिस लुकआउट सर्कुलर के जरिए उसके विदेश जाने की संभावना रोकने के साथ ही अलग-अलग राज्यों में उसकी तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई नगर में विकास की बड़ी सौगात : पूर्व...

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए करीब 1 करोड़ 96 लाख रुपये के विकास...

अहमदाबाद में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की तलवार : 21 फेंसर...

रायपुर। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाले प्रथम रैंकिंग फेंसिंग टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष टीम भी अपनी चुनौती पेश करेगी।...

सजा का ऐलान : नाबालिग को शादी का झांसा...

बलौदाबाजार। नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने के मामले में बलौदाबाजार की विशेष POCSO...

खुर्सीपार बच्ची केस में MLA देवेंद्र यादव ने CM...

भिलाई। खुर्सीपार में छोटी बच्ची के साथ हुई गंभीर घटना को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा...