राजनांदगांव जिले के नए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किया कार्यभार ग्रहण, सुशासन तिहार के संबंध में जानकारी भी ली

रायपुर। राजनांदगांव जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे वर्ष 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। कलेक्टर ने सुशासन तिहार के संबंध में जानकारी ली तथा जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों के संबंध में चर्चा की। इसके उपरांत कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ के लिए रवाना हुए। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर सरस्वती बंजारे, संयुक्त कलेक्टर हितेश्वरी बाघे, डिप्टी कलेक्टर अमिय श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...